हॅालीवुड एक्ट्रेस सामंथा ने सलमान खान के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी- वो अच्छे इंसान हैं, बताया रिश्ता
बॅालीवुड अभिनेता सलमान खान शादी के साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बार सलमान खान का नाम हॅालीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ गया है। इससे पहले सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। लेकिन पिछले समय से उनका नाम मशहूर हॅालीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ जुड़ रहा है।
इतना ही नहीं इस सारी बातों के बीच खुद सामंथा ने आकर सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर रोशनी डाली है। सामंथा लॉकवुड ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में यह खुलासा किया कि वह सलमान खान की हाल ही में हुई बर्थडे पार्टी का हिस्सा रही हैं। सलमान खान के साथ अपने अफेयर की खबरों पर सामंथा लॉकवुड ने बोला है कि मुझे ऐसा लगता है कि लोग अधिक बात करते हैं।

कुछ भी नहीं है फिर भी लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं। मुझे सलमान के बारे में इतना ही कहना है कि वह बहुत अच्छे इंसान है मेरी उनसे मुलाकात हुई। इस वजह से मुझे नहीं पता कि लोग कहां से यह सोच लेकर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ ऋतिक रोशन से भी मैं मिली थी।

मेरे और ऋतिक के बारे में कभी कोई बात नहीं करता
लेकिन मेरे और ऋतिक के बारे में कभी कोई बात नहीं करता। यही वजह है कि मुझे नहीं जानकारी है कि इस तरह की खबर कहां से आती है। अपनी इस बातचीत में सामंथा लॉकवुड ने सलमान के जन्मदिन पार्टी पर बात करते हुए कहा कि वहां पर मेरे लिए हर कोई सिर्फ एक व्यक्ति था।मैं किसी को सही मायने में नहीं जानती। मैं सिर्फ सलमान को जानती थी।

सलमान केवल एक सेलिब्रिटी
मेरे लिए सलमान केवल एक सेलिब्रिटी हैं। मैं सलमान से एक या दो बार मिल चुकी थी। सामंथा लॉकवुड ने अपनी बात को समझाते हुए आगे कहा कि वहां मेरे लिए एक पार्टी थी, जिसमें कई सारे प्यारे लोग थे। वहां पर मुझे पता चला कि पार्टी में हर कोई कौन था। मेरे लिए सुंदर शाम का अनुभव प्यारा रहा।

सलमान खान की पसंदीदा फिल्म सुल्तान
सामंथा ने कहा कि मैंने वहां पार्टी में बाकी लोगों से मिलना शुरू किया। वहां पर निर्माता- निर्देशक और भी एक्ट्रेस थे। सामंथा लॉकवुड ने बताया कि सलमान खान की पसंदीदा फिल्म उनके लिए सुल्तान है। याद दिला दें कि सामंथा लॉकवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन से मुलाकात की एक फोटो शेयर कर लिखा था कि ऋतिक से मिलकर मजा आया। जो फिल्मी परिवार से आते हैं। एक्शन और हवाई से प्यार भी करते हैं। सुपरस्टार। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान के अफेयर की खबर यूलिया वंतूर का लगातार जुड़ रहा था।


Click it and Unblock the Notifications