हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी- दिल्ली प्रदूषण को लेकर की ये मांग
ये तो सभी को पता है कि हमारे देश में प्रदूषण को लेकर खतरा काफी ज्यादा मंडरा रहा है। इसी बात को लेकर हाल ही में बॉलीवुड अभिनेताओं ने चिंता जताई थी। लेकिन अब हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जो कि काफी चौकाने वाली है। पामेला पीएम को पत्र लिखते हुए प्रदूषण को लेकर काफी चिंता व्यक्त की है। इसके अलाना पमेला ने ये भी तहा कि आपको भारत में शाकाहारी खाने को बढ़ावा देने की अपील करनी चाहिए।
साथ ही दिल्ली की बात करते हुए पामेला ने लिखा कि.. दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि 'यहां रहने वाले हर जीव के लिए मैं परेशान हूं। मुझे लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी चिंता है जो चेहरे पर मास्क नहीं लगा सकते।

पामेला एंडरसन कई सीजन पहले कलर्स के शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं थीं जिसके बाद वो भारत में काफी चर्चित हुई थीं। पामेला मे ये चिट्ठी एनिमल्स (पेटा) की ओर से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।
इसके बाद ये मामला काफी ज्यादा चर्चा में हैं और वो इसपर अपनी राय दे रही हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि उनके इस पत्र का पीएम मोदी क्या जवाब देते हैं और कौन सा कदम उठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications