Hollywood Actors Strike- प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हड़ताल पर, लेखकों और एक्टर्स को खुलेआम दिया समर्थन!

priyanka chopra, hollywood

प्रियंका चोपड़ा जो कि अब आधिकारिक रुप से हॉलीवुड स्टार हैं और कई फिल्मों और वेब सीरीज का वो हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होने फैसला लिया है कि वो भी हॉलीवुड स्टार्स और लेखकों की हड़ताल का समर्थन करेंगी।

जी हां, पिछले कुछ दिनों से हॉलीवुड राइटर्स एआई और पे कट को लेकर हड़ताल में हैं और 14 जुलाई की आधी रात को, हॉलीवुड में अभिनेताओं की सबसे बड़ी यूनियनों में से एक, SAG-AFTRA ने घोषणा की थी कि वो भी हड़ताल पर जाएंगे।

हॉलीवुड के इतिहास में 63 साल में पहली बार हुआ है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐलान कर दिया है कि वो भी हड़ताल में जाएंगी। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने इसका ऐलान किया है। इसके बाद लोग बातें कर रहे हैं।

प्रियंका का पोस्ट

इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ''मैं अपनी यूनियन और सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं। एकजुटता में, हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।''

इसके बाद उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने ये सही कदम उठाया है। AI के आ जाने के बाद कई लोगों के रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है और इसलिए सभी का गुस्सा जायज है।

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा हड़ताल की घोषणा तब की गई जब यूनियन एलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स के साथ एक नए श्रम समझौते पर पहुंचने में विफल रही।

आरोप थे कि ना तो उनको सही पैसे मिल रहे हैं और एआई के कारण काफी ज्यादा समस्या है। इन दोनों समस्याओं को लेकर कलाकार हड़ताल पर हैं। हालांकि लोग प्रियंका के इस फैसले को कैसे देखते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: priyanka chopra hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X