Vin Diesel: दीपिका पादुकोण को बेहद पसंद करता है ये हॉलीवुड एक्टर, दोबारा इंडिया आने की जताई इच्छा!

Vin Diesel, Deepika Padukone

Vin Diesel: 2017 में अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए हॉलीवुड एक्टर विन डीजल इंडिया आए थे, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थी, उन्होंने इसी फिल्म से हॉलीवुड डेब्यू किया था। अब विन डीजल सालों बाद सह-कलाकार दीपिका पादुकोण को याद करते हुए उन्हें पसंदीदा कलाकारों में से एक कह रहे हैं। साथ वे दोबारा भारत भी आना चाहते हैं।

55 वर्षीय हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर Deepika Padukone के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, @दीपिकापादुकोण ने मेरे साथ काम करने वाली पसंदीदा लोगों में से एक थीं। वह मुझे भारत ले आई और मुझे बहुत अच्छा लगा... मेरी वापसी का इंतजार है। सारा प्यार, हमेशा। विन डीजल का कहना है कि जब XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण उन्हें देश लेकर आई थीं, तब से वे फिर से भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दें, विन डीजल 2017 में 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज', अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका पादुकोण भारत आए थे।

विन डीजल की इस पोस्ट को 20 लाख 50 हजार के आसपास लोग लाइक कर चुके हैं और 6 हजार के आसपास लोग कमेंट कर चुके हैं। फैंस विन डीजल को कमेंट कर रहे हैं कि हम आपको और दीपिका पादुकोण को फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। जबकि कई फैंस दीपिका पादुकोण को टैग करके उन्हें इस पोस्ट को देखने की गुजारिश कर रहे हैं तो कई फैंस इस जोड़ी पर अपना प्यार बरसाते दिखे। बहरहाल, विन डीजल अपनी एक ही पोस्ट से इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं और फैंस खुद को उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट और लाइक करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

आपको बता दें, 'XXX: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज' में सेरेना उंगर की भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डीजल की इस पोस्ट को दिल की इमोजी के साथ शेयर किया।

बता दें, 2017 में विन डीजल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान ने फिल्म के प्रीमियर से पहले एक विशेष म्यूजिक इवेंट में फैंस के साथ बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ चेन्नई एक्सप्रेस के हिट ट्रैक "लुंगी डांस" में भी ठुमके लगाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X