पत्नी और कुत्ते के साथ मिला अभिनेता Gene Hackman शव, एक घर में तीन लाशें मिलने से सनसनी!

Gene Hackman Death- अभिनेता जीन हैकमैन को भला कौन नहीं जानता। अपने शानदार अभिनय से दुनिया भर में नाम कमा चुके दमदार कलाकार अब नहीं रहे। पता चला है कि न्यू मैक्सिको स्थित घर अभिनेता मृत पाए गए हैं।
ये काफी चौकाने वाली घटना है और उनके फैंस हैरान हैं। बता दें कि लोग इस मृत्यु को काफी शक की नजर से देख रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी बेट्सी अरकावा बाथरूम के फर्श पर मृत पाई गई थीं।
इन दोनों ने मौतों ने पुलिस के सामने काफी बड़ा चैलेंज खड़ा कर दिया है। बाथरूम में उनकी पत्नी के डेड बॉडी के पास से खुली दवा की बोतल और बिखरी हुई गोलियाँ मिलीं। इसके बाद से लोग इसको सुसाइड का केस मान रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अभिनेता की मौत का खुलासा एक हलफनामे के द्वारा किया गया है। इस हलफनामे के मुताबिक बाथरूम की एक कोठरी में अभिनेता की पत्नी अराकावा कुछ दूरी पर एक और मौत हुई जो कि उनका कुत्ता था।
ये एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता था। टीम हैरान है कि इतनी मौतें एक साथ किसी गैस के रिसाव के कारण ही हो सकती है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि जांच के दौरान किसी तरह का कोई गैस रिसाव भी नहीं हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें को सर्च टीम को कार्बन मोनोऑक्साइड के भी कोई रिसाव के कोई संकेत नहीं मिले। ये दोनों मौतें एक पहेली बनकर रह गई हैं।
नहीं पता चला कारण
इस केस को लेकर काफी सख्ती से छानबीन की जा रही है और डिटेक्टिव भी काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि काफी जल्दी पता लगेगा कि ऐसा कैसे हुआ। जीन हैकमैन ऑस्कर जीत चुके थे और लोगों के बीच काफी मशहूर थे। फिलहाल वो इस दुनिया में नहीं है और उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











