हॉलीवुड एक्टर Christian Oliver और उनकी दो बेटियों का प्लेन क्रैश में निधन, इंड्स्ट्री में मातम का माहौल

जर्मन मूल के मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो छोटी बेटियों को लेकर इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। पता चला है कि अभिनेता और उनके बेटियों प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। उनका छोटा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में गिर गया।
जैसे ही ये जानकारी सामने आई लोग काफी दुखी है और सभी काफी हैरान भी हैं। क्रिश्चियन ओलिवर एक मशहूर अभिनेता थे और उनको अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है।
अभिनेता एक इंजन वाले प्राइवेट प्लेन से निकले थे। खबरें हैं कि जैसे ही प्लेन क्रैश हुए तो मछुआरे, गोताखोर और तटरक्षक तुरंत घटनास्थल पर गए, जहां चार शव बरामद किए गए। इसमें अभिनेता और उनकी दो बेटियों समेत एक पायलट मौजूद था।
अभिनेता की उम्र करीब 51 थी और उनकी बेटियों मदिता 10 और एनिक 12 साल की थी। ये घटना बेहद दुखद है और उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं। अभिनेता एक बड़े कलाकार थे और उन्होने करीब 60 फिल्मों में काम किया था।
इसके अलावा कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे थे। अभिनेता के प्राइवेट प्लेन का क्रैश क्यों हुआ इसको लेकर खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस इसकी पुष्टि कर चुकी है कि प्लेन में अभिनेता और उनकी बेटियां ही थीँ।
ओलिवर ने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उन्होने जॉर्ज क्लूनी के साथ "द गुड जर्मन" और 2008 की एक्शन-कॉमेडी "स्पीड रेसर" में काम किया था। इन फिल्मों में उनको काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications