'मिशन इंपॉसिबल- फास्ट एंड फ्यूरियस' से खतरनाक है ऋतिक-टाइगर की वॉर, हॅालीवुड एक्शन डायरेक्टर
प्रभास की 'साहो' के बाद हिंदी सिनेमा की एक और फिल्म का प्रमोशन अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'वॉर' की ।
ट्रेलर रिलीज के साथ वॉर ने ये बता दिया है कि एक्शन के स्तर पर ये फिल्म कई सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार है। इसके साथ जिस तरह से इस फिल्म के कई यादगार सीन्स की तैयारी हुई है उसके किस्से इन दिनों खबरों का हिस्सा बन गए हैं।

वॉर के हॅालीवुड एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स ने इसे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म करार दे दिया है। पॉल जेनिंग्स इससे पहले 'द डार्क नाइट', ड्वेन जॅानसन स्टारर 'सैन एंड्रियास', टॅाम क्रूज के साथ 'ग्रेम ऑफ थ्रोंन्स' में एक्शन दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











