हॉलीडे माइंडलेस कॉमेडी नहीं- ट्विटर रिव्यू
आदित्य कुलकर्णी का कहना है कहावत है कि किसी भी किताब को उसके कवर से नहीं आंकना चाहिए, वैसे ही किसी भी फिल्म को उसके ट्रेलर से नहीं जज करना चाहिए। जिन लोगों ने हॉलीडे नहीं देखी है, वो कृपया फिल्म के रिव्यू पढ़ें, प्रोमो देखें, दिमाग में रखें कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा है लेकिन फिल्म को प्रभु देवा ने नहीं निर्दे्शित किया है। उसके बाद वो भी अगर हॉलीडे देखेंगे तो उन्हें मजा आएगा। सारी साउथ रीमेक बेकार नहीं होती हैं। हॉलीडे भी उनमें से एक है। अक्षय ने बेहतरीन एक्टिंग की है। सोनाक्षी भी अच्छी दिखी हैं।
जैसमीन ने कहा- "हॉलीडे देखी और यकीन मानिये अक्षय कुमार के जैसा एक्टशन हीरो पूरी दुनिया में कोई नहीं है।"
मयूर पटेल ने कहा "हॉलीडे फिल्म बेहतरीन फिल्म है। विराट के किरदार में अक्षय ने बेहतरीन एक्टिंग की है। उनकी अदाकारी, एक्शन और कॉमेडी सबकुछ नंबर एक है। मेरी तरफ से तो फिल्म को पांच स्टार।"
अंकुर कुमार का कहना है- "आज ही मेरे इम्तिहान खत्म हुए हैं। और हॉलीडे देखकर मैंने अपने हॉलेीडे की शुरुआत की। फिल्म में एक भी पल ऐसा नहीं है जो कि आपको बोर कर देगा। अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा ने बेहतरीन काम किया है।"


Click it and Unblock the Notifications
