..................... Holiday is the fourth film in which Sonakshi Sinha has been cast with Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

लगता है कि कैटरीना का रिकार्ड बहुत जल्द तोड़ेंगी सोनाक्षी

एक बार फिर से युवा दिलों की धड़कन सोनक्षी सिन्हा बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर दखने को बेकरार हैं। फिल्म का नाम है 'हॉलीडे' , जिसमें अक्षय कुमार एक खिलाड़ी के रूप में दिखायी देंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है।

लेकिन जहां फिल्म का नाम और ट्रेलर लोगों के बीच में उत्सुकता का कारण बना हुआ है वहीं दूसरी ओर एक और बात इस फिल्म से जुड़ी है जिसने इस फिल्म को खास बना दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद पर्दे पर अक्षय-सोनाक्षी की यह चौथी जोड़ी वाली फिल्म हो जायेगी।

Must Watch: 'हॉलीडे' की खास तस्वीरें...

जिसके बारे में सोनाक्षी ने कहा कि "हॉलीडे' अक्षय के साथ मेरी चौथी फिल्म है। मेरे ख्याल से एक बार एक जोड़ी स्वीकार कर ली जाए तो लोग उन्हें पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं और मेरे ख्याल से इसीलिए लोग उन्हें फिल्म में साथ लेते हैं।"

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि काम के दौरान वे एक मधुर संबंध रखते हैं, लेकिन यह सच है कि वे फिल्म निर्माताओं को खुश रखने के लिए समय के भी पाबंद हैं। यह जोड़ी इससे पूर्व 'राउडी राठौड़', 'जोकर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' सरीखी फिल्में साथ कर चुकी है।

जिस तरह से सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्मों पर फिल्में साइन कर रही हैं उस हिसाब से तो लगता है कि वो अभिनेत्री कैटरीना कैफ का रिकार्ड तोड़ देंगी जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ मिलकर नौ फिल्में दी हैं औऱ लगभग सभी फिल्मों ने सफलता पायी है।

मालूम हो कि सोनाक्षी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं। जिसके बारे में सोनाक्षी ने कहा कि "किस्मत से, मेरा अपने सभी सह-कलाकारों के साथ काम करते समय बहुत अच्छा आपसी सौहाद्र्र रहा। किसी ने मेरे बारे में शिकायत नहीं की और उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे मेरे साथ काम नहीं करना चाहते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X