हॉलीडे ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत की पकड़, पहले वीकेंड में कमाए 38 करोड़

दूसरी वजह है कि हॉलीडे एक एक्शन फिल्म है और लोगों को अच्छी तरह से पता है कि अक्षय कुमार के एक्शन की बराबरी कोई नहीं कर सकता। ऐसे में अक्षय के एक्शन को देखने के लिए भी लोग हमेशा की तरह बेताब हैं। दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा ने भी पिछले एक साल में अपने फैंस की लिस्ट डबल कर ली है। लोगों को सोनाक्षी का भोलापन, उनकी सादगी इतनी पसंद आई है कि सोनाक्षी भी हॉलीडे के हिट होने के पीछे एक बड़ी वजह हैं। हॉलीडे के गाने भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे लेकिन फिल्म का एक्शन ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफलता दिला रहा है।
हॉलीडे को लेकर दर्शकों का कहना है कि फिल्म में से अगर रोमांटिक सीक्वेंस हटा दिया जाए तो फिल्म बेहतरीन है। फिल्म का एक्शन, ड्रामा सभी अच्छा और अप टू दि मार्क है। अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपने फैंस को एक बेहतरीन और मनोरंजक फिल्म दी है। हॉलीडे ने 6 जून को रिलीज होने के बाद पहले ही दिन करीब 12 करोड़ की कमाई की। उसके बाद शनिवार को फिर से 12 करोड़ कमाकर दो दिन में कुल 24 करोड़ तक की कमाई कर ली।
अभी तक के कलेक्शन के अनुसार हॉलीडे ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 38 करोड़ की कमाई की है। हॉलीडे फिल्म को मिल रहे इतने बेहतरीन रिस्पॉंस के पीछे ये भी वजह है कि फिल्म की कहानी बहुत ही अलग और हटकर है। फिल्म में स्लीपिंग सेल्स को लेकर बात की गयी है जो कि दर्शकों के लिए एक बहुत ही नया टॉपिक है।


Click it and Unblock the Notifications