अब तो गब्बर भी नहीं पूछता कब है होली..होली कब है
होली का त्यौहार एक बहुत ही खूबसूरत व रंगो से भरा त्योहार है। हमारे बॉलिवुड में भी इस त्योहार को काफी धूम धाम से मनाया जाता रहा है। अमिताभ ने कभी रेखा के बलम के सामने उन्हें रंगों से सरोबर किया तो कभी रोमांस के किंग शाहरुख खान ने अपनी किरण को होली की भीड़ में जाकर रंग लगाया। लेकिन इतने खूबसूरत त्योहार को पिछले कुछ सालों से बॉलिवुड जैसे इग्नोर करता जा रहा है।
शोले में जिस तरह से गब्बर पूछता है कब है होली..होली कब है शायद आज वही वक्त आया है बॉलिवुड को याद दिलाने का कि भइया होली भी एक बड़ा और खूबसूरत त्योहार है। दर्शकों को कुछ तो एंटरटेन करो इस दिन। शाहरुख को मिल गयी दीवाली, सलमान खान को ईद और आमिर खान को क्रिसमस लेकिन होली के त्योहार को हर कोई भूल गया।
पिछले करीब पांच सालों से होली के त्योहार पर कोई भी बड़े बैनर या बड़े सितारों वाली फिल्म नहीं रिलीज हुई है। आइये देखते हैं पिछले पांच सालों में होली पर किस कदर सूखा पड़ा रहा।


Click it and Unblock the Notifications