होली के रंग फिल्मी गानों के संग

होली के गीतों में पहला गाना फिल्म नवरंग का ..जा रे हट नटखट...याद आता है जिसमें अभिनेत्री संध्या पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार निभाती है। होली के गीतों में लीजेंड ऑफ हिंदी सिनेमा मदर इंडिया का गाना 'होली आई रे कन्हाई रंग.. भी सर्वोपरी अंको वाला है क्योंकि इसके गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को काफी अच्छे लगते हैं। इसके बाद नंबर आता है बॉलवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का गाना जो कि फिल्म कोहिनूर से है जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका मीनाकुमारी से कहता है कि ..तन रंग लो जी आज मन रंग लो।
वक्त बदला, फिल्मी कैनवस श्वेत-श्याम से रंगीन हो गया लेकिन होली की मस्ती को कम नहीं कर पाया और कोई होली बिना शोले के गाने के पूरी नहीं होती। जिसमे धर्मेंद्र-हेमा समेत पूरा गांव गाता है कि ..होली के दिन दिल खिल जाते हैं..फिल्मी पर्दे पर छेड़-छाड़ वाली होली को लोगों ने खासा पसंद किया है जिसमें नदिया के पार का गीत..जोगी जी धीरे-धीरे..अव्वल रहा है। आज भी इस प्रेमगीत का कोई तोड़ नहीं है। फिल्म 'कटी पतंग' का गाना आज ना छोड़ेंगे...भी लोगों को प्रेमरस में डूबने को मजबूर कर देता है।
सिनेमाई कैनवस बदला, लोगों ने मार्डन सिनेमा देखना पसंद किया जिसमें अग्रणी रहा यशराज बैनर। जिसने होली के ऐसे रंग सजाये जिसमे लोग आज भी रंगना चाहते हैं। आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सिलसिला' के 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने की जिसमें अमिताभ ने इतना नशा भरा कि लोग आज भी इसे बड़े मन सुनते हैं।
फिल्म 'मशाल' का गीत .. यही दिन था यही मौसम जवाँ जब हमने खेली थी.. आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। फिल्म डर के गाने. . अंग से अंग लगाना, ने भी कई रिकार्ड तोड़े है। उसके बाद आयी फिल्म ..बागवां. के धुन पर भी लोग खूब नाचे हैं। वक्त- रेस अगेन्सट टाइम' का गाना 'डू मी अ फ़ेवर लेट्स प्ले होली' आज के युवा होली प्रेम की कहानी कहता है।


Click it and Unblock the Notifications











