Holi 2023: सिद्दार्थ-कियारा और विक्की-कटरीना होली पर हुए रोमाटिंक, चढ़ा प्यार का रंग

Holi 2023

Holi 2023: होली का मौका है, हर कोई अपने-अपने अंदाज में होली का सेलिब्रेशन कर रहा है। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें जमकर होली खेल रहे हैं। ऐसे में फैंस के पसंदीदा कपल विक्की कौशल-कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी भी होली के मौके पर रोमाटिंक अंदाज में त्यौहार मना रहे हैं। दोनों कपल की होली की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

होली पर कटरीना कैफ ने एक पोस्ट शेयर किया है। कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। कटरीना कैफ की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर मजे ले लिए हैं।

पहली तस्वीर में वह पति विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। इसमें पीछे से उनकी बहन इसाबेल कैफ झांकते हुए दिखाई दे रही हैं। विक्की कौशल ने ये सेल्फी ली है। दूसरी तस्वीर में भी विक्की कौशल सेल्फी ले रहे हैं और इसमें उनके साथ पत्नी कटरीना कैफ और साली इसाबेल कैफ के अलावा उनके पिता शाम कौशल और माता वीना कौशल दिखाई दे रहे हैं। कटरीना कैफ ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, हैपी होली।

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें सिद्धार्थ कियारा के साथ होली के रंगों से सजे हुए नजर आ रहे हैं। कपल की फोटो काफी प्यारी है फैंस इसको बहुत पसंद कर रहे हैं, जाहिर है कि शादी के बाद यह पहली होली है जब दोनों साथ में मना रहे हैं।

वहीं आज सुबह कियारा ने इंस्टा पर सिद्धार्थ और अपनी तस्वीरें शेयर की है, ये उनकी हल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटो लग रही है। दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही हैं और दोनों एक दूसरे को स्माइल के साथ निहार रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा है, मेरे और मेरे लव की तरफ से आपको आपके लव वंस को हैप्पी होली। इस तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X