प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ खेली जमकर होली, शेयर की तस्वीरें, फैंस को कहा- हैप्पी होली
बॉलीवुड सितारों को हमेशा जोरशोर से होली का त्योहार मनाते देखा गया है। हालांकि इस साल कोरोना महामारी ने सेलिब्रेशन पर लगाम कस दी है, लेकिन सेलेब्स परिवार के साथ यह दिन मनाते दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस और सास- ससुर के साथ होली सेलिब्रेट की है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "होली, रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। उम्मीद है हम इसे अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकें, लेकिन अपने-अपने घरों में.. सभी को हैप्पी होली।"

वहीं, निक जोनस ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर लिखा- "हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को हैप्पी होली.."
बता दें, कोविड 19 की वजह से प्रियंका चोपड़ा इस साल होली के त्योहार पर भारत नहीं आ पाई हैं। लेकिन वहां अपने परिवार के साथ उन्होंने यह त्योहार बेहतरीन सेलिब्रेट किया है।


Click it and Unblock the Notifications