Holi Pics: बन ठन के निकले तैमूर - इनाया - आज़ाद, मीरा ने रंगवाया शाहिद टैटू
बॉलीवुड में इस साल होली का रंग थोड़ा सा फीका रहा लेकिन फिर भी स्टार्स की होली तस्वीरों ने फैन्स के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। सबसे प्यारे लगे नन्हें तैमूर जो बन ठन कर चप्पल पहनकर होली खेलने निकले।
तैमूर, सैफ और करीना ने एक जैसे कपड़े पहन रखे थे और तैमूर अपने रंगों की टोकरी लेकर रंग खेलने को बिल्कुल तैयार लग रहे थे।

वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शाहिद के रंग में खुद को कुछ ज़्यादा ही रंग लिया। मीरा ने अपनी गर्दन पर शाहिद कपूर के नाम के अक्षर SK, रंग से लिख डाले। उनकी ये तस्वीर तेज़ी से वायरल।
मीरा ने श्रीदेवी की इस तस्वीर की याद दिला दी जब उन्होंने अपनी पीठ पर रंगों से बोनी का नाम लिखवा लिया था। हालांकि ये होली नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के दौरान, सिंदूर खेला की एक तस्वीर है।
खैर आप तस्वीरों में देखिए, कैसी बीती बॉलीवुड स्टार्स की होली 2020 -


Click it and Unblock the Notifications

