..................... Hockey World Cup 2018: Shahrukh khan starts ceremony with his Chak de India dialogue - Hindi Filmibeat

इस धमाकेदार डायलॉग से शाहरुख खान ने किया हॉकी विश्व कप का आगाज, Video वायरल

Recommended Video

Shah Rukh Khan narrates his 'Chak De India' dialogue at Hockey WC opening ceremony | FilmiBeat

सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस बार ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहें पुरुष हॉकी विश्व कप का शुभारंभ किया और काफी धमाकेदार अंदाज में डायलॉग बोलते हुए भी नजर आए। बता दें कि उन्होने इस फंक्शन की शुरुआत मे अपनी सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया का 70 मिनट वाला संवाद बोला था। जैसे ही शाहरुख खान ने इसकी शुरुआत की वहां बैठे सभी दर्शकों ने शाहरुख खान का ताली बजाकर स्वागत किया है।

शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है उनके फैंस इसको शेयर कर रहें हैं। इस आयोजन के पहले जब शाहरुख खान की ओडिशा आने की खबर सामने आई थी तब स्थानीय कलिंगा सेना ने उनको धमकी दी थी कि वो आगर आए तो उनपर काली स्याही फेकी जाएगी।

shahrukh khan, chak de india, शाहरुख खान, चक दे इंडिया

हालांकि बाद में सेना ने अपनी धमकी वापस ले ली और शिकायत भी वापस ले ली थी। फिल्म अशोका को लेकर शाहरुख खान पर सेना का आरोप था कि उन्होने में उनके राज्य की संस्कृति का मजाक बनाया था।

इसके अलावा कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने एक्टर से माफी की मांग की थी और इस संदर्भ में 1 नवंबर को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल आप देखिए वायरल हो रहा ये शानदार वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X