कलिंगा सेना ने वापस ली धमकी, शाहरुख खान पर नहीं फेकेंगें काली स्याही
शाहरुख खान और कलिंगा सेना को लेकर चल रहा मामला अब शांत हो चुका है और खबर आई है कि कलिंगा सेना उनपर स्याही नहीं फेंकेगी और ना ही उनको काला झंडा दिखाई। ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरु होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए ओडिशा जा रहे शाहरुख खान के लिए धमकी आई थी। अब इस स्थानीय सेना ने ये धमकी वापस लेते हुए दर्ज कराई गई शिकायत भी वापस ले ली है।
फिल्म अशोका को लेकर शाहरुख खान पर सेना का आरोप था कि उन्होने में उनके राज्य की संस्कृति का मजाक बनाया था। इसके अलावा कलिंग सेना के प्रमुख हेमंत रथ ने एक्टर से माफी की मांग की थी और इस संदर्भ में 1 नवंबर को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

हाल ही में ए आर रहमान के साथ इसके एंथेम जय हिंद इंडिया के टीजर को रिलीज किया है। शाहरुख खान इस बार विश्व कप को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे और 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज का हिस्सा बनेंगें।
शाहरुख खान अब आराम से वहां जा सकेंगें और उनके फैंस भी उनके स्वागत के लिए काफी तादात में जमा होने वाले हैं। बता दें कि इस समय शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और इसकी प्रमोशन में लगे हुए हैं।
{document1}


Click it and Unblock the Notifications