अपनी पत्नी और कैरियर दोनो से खुश हैं हितेन
टेलीवुड में हितेन तेजवानी के साथ बडा़ अजब सा संयोग जुडा हुआ है, उन्हें टीवी के कई शो में दूसरे अभिनेताओं की छोडी़ हुई भूमिका मिलती हैं जिन्हें वे बेहतरीन तरीके से निभा लेते हैं, यही वजह है कि उन्हें शो में लगातार दूसरों की छोडी हुई भूमिका आफर की जा रही है.
एकता कपूर के शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'कुसुम' में मानव गोहिल की जगह, 'कोई दिल में है' में संदीप बसवाना और 'कसौटी जिंदगी की' में सेजेन खान की जगह उन्हें लिया गया. टेलीवुड के वे एकमात्र अभिनेता हैं जो कि सबसे ज्यादा दूसरों की भूमिका कर रहे हैं.
हितेन ने अपनी शुरुआत बालाजी के शो से की थी और तबसे वे लगातार इसी से जुडे हुए हैं. उन्होंने 'घर एक मंदिर', 'कहीं किसी रोज', 'काव्यांजलि', 'कोई दिल में है', 'कुसुम', 'कुटुंब', 'कसौटी जिंदगी की' जैसे अनगिनत शो में काम किया है. एकता के बालाजी को नहीं छोडने के पीछे उन्हॉने कारण बताया कि वे बालाजी के शो में पूरे माह व्यस्त रहते हैं और उन्हें अच्छा पैसा मिलता है तो भला वे दूसरी जगह चक्कर क्यों लगाये.
इसके अलावा उन्हें इन शो में विविध भूमिकायें भी करने को मिल रही हैं. हितेन ने चार साल पहले गौरी प्रधान से विवाह किया था और वह सुखमय विवाहिक जीवन बिता रहे है. दरसल हितेन अपने को हर लिहाज से भाग्यशाली मानते हैं, चाहे वह उनका कैरियर हो या पत्नी का प्यार.


Click it and Unblock the Notifications