हितेन-गौरी के घर जुड़वा बच्चे
टेलीविजन कलाकार हितेन और गौरी का घर आजकल डबल खुशियों से भरा है और हो भी क्यों नहीं दोनों जुड़वा बच्चों के मां-बाप जो बन गए हैं। जी हां गौरी ने 11 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।
हितेन एक साथ दो बच्चों के बाप बनकर काफी खुश हैं और कहते हैं कि भगवान ने उनके घर दो एंजेल भेजे हैं। हितेन ने बताया कि गौरी और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। वैसे दोनों ने अपने बच्चों का नाम भी सोच लिया है। हितेन और गौरी अपनी बेटी का नाम कात्या (प्योर) और बेटे का नाम नेवान (लिटिल फेथ) रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











