सलमान खान हिट एंड रन केस- मीडिया को कोर्टरुम से बाहर करने की दरख्वास्त
सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई शुरु हो चुकी है और सलमान खान भी कोर्ट पहुंच गये हैं। खबर के अनुसार सलमान खान के वकील ने सभी मीडिया कर्मियों को कोर्ट रुम से बाहर करने की मांग की जिसे जजेस ने ठुकरा दिया और कहा कि मीडिया के लोग कोर्ट के अंदर किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं कर सकते।

वो सिर्फ देख सकते हैं कि कोर्ट में क्या हो रहा है और मुकदमे से जुड़ी बातें कवर कर सकते हैं। लेकिन वो मुकदमे के दौरान वहां पर होने वाली बातों या फिर चीजों के बीच में अपनी राय नहीं पेश कर सकते।
कहा जा रहा है कि आज हिट एंड रन केस की सुनवाई काफी गंभीर होने वाली है और हो सकता है कि केस का फैसला भी सुना दिया जाए। सलमान खान के फैंस बाहर इंतजार कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता को किसी तरह से इस केस से बाहर निकाल लिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications











