तो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही सलमान ने लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी!
सलमान खान हिट एंड रन केस में कई पत्ते खुलते जा रहे हैं। ताजा खबर के मुताबिक, सरकारी पक्ष ने दावा किया है कि साल 2002 में सलमान के पास गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास इस बात के पक्के सुबूत हैं कि सलमान खान ने 2006 में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

वहीं, ताजा जांच में केस से जुड़ी कई बातें सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, सरकारी पक्ष ने मुंबई की निचली अदालत में तीन नए गवाहों को लाने की मांग की है। इन गवाहों में सलमान के ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में एक सड़क परिवहन अधिकारी, रक्त का नमूना प्रयोगशाला तक ले जाने वाले सिपाही और कुछ गवाहों के बयान दर्ज करने वाले मजिस्ट्रेट शामिल हैं। अदालत के अभियोजन के आवेदन पर शनिवार को निर्णय किये जाने की उम्मीद है।
आपको बता दें, इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने मंगलवाल को दलील दी कि घटना के बाद सरकारी अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने सलमान का ब्लड टेस्ट लेने में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया। सलमान खान के वकील ने साढ़े चार घंटे की जिरह के दौरान जेजे अस्पताल के डॉक्टर से पूछताछ कर ये साबित करने की कोशिश की कि उस वक्त खून निकालने की सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था.
आपको बता दें, इस मामले में अभी तक 21 गवाहों से पूछताछ हुई है जबकि पांच से छह बचे हुए हैं। सलमान गैर इरादतन हत्या के मामले का सामना कर रहे हैं जिसके तहत उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications