..................... Hit and Run case Salman khan driver was driving the car when accident happened - Hindi Filmibeat

Hit and Run case सलमान खान के ड्राइवर ने स्वीकारा "मैं चला रहा था गाड़ी, सलमान तो बाजू में बैठे थे"

आखिरकार सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि सलमान खान के हिट एंड रन केस में उन्हें काफी राहत मिलती नज़र आ रही है। खबर के अनुसार आज मुंबई कोर्ट में सलमान खान के ड्राइवर को पेश किया गया और उसने ये स्वीकार किया कि गाड़ी वो चला रहा था सलमान खान तो बगल में बैठे थे।

सलमान खान के ड्राइवर ने ये भी बताया कि गाड़ी स्पीड में थी और अचानक ही उसका टायर फट गया जिसके चलते गाड़ी अपना कंट्रोल खो बैठी और ये हादसा हो गया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले मुंबई में केस की सुनवाई के दौरान सलमान खान से जब जज ने पूछा था कि क्या वो गाड़ी चला रहा थे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

लेकिन ये भी कहा कि जब गाड़ी से नीचे उतरना था तो वो ड्राइवर की सीट से ही नीचे उतरे। भले ही ये थोड़ा हैरान करने वाली बात हो लेकिन अब जबकि सलमान के ड्राइवर ने भी खुद कबूल लिया है कि सलमान गाड़ी नहीं चला रहे थे तो जाहिर है कि सलमान खान के ऊपर से खतरे के बादल छंटते नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X