हिट एंड रन केस: सेशन कोर्ट के सामने पेश हुए सलमान खान
मुंबई। आज का दिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि हिट एंड रन केस में सलमान खान मुंबई के सेशंस कोर्ट में पेश हुए हैं, कोर्ट जाते समय उनकी दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता भी उनके साथ थीं।
बीते 25 जून को कोर्ट ने उन्हें इस मामले में अदालत के समक्ष पेश होने को कहा था और उसने हिट एंड रन केस मामले में सलमान की अर्जी खारिज कर दी थी।

अब सलमान खान पर गैरइरदातन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चल रह है, जिसमें अगर वह दोषी पाये गये तो उन्हें पूरे दस साल की सजा हो सकती है जिसके कारण आने वाले दिन सल्लू मियां के लिए काफी कष्टकारी हो सकते हैं। इसी कारण आज सलमान खान कोर्ट के समक्ष पेश हुए हैं।
मालूम हो कि 'हिट एंड रन' केस साल 2002 का है। 1 फरवरी 2013 को कोर्ट ने सरकार की उस अपील को स्वीकार कर लिया था जिसमें सरकार की ओर से कहा गया कि सलमान खान ने लापरवाही से गाड़ी चलाई थी जिसके कारण फुटपाथ पर सोये हुए लोग मौत के शिकार हुए।
बताते चले कि 8 सितंबर साल 2002 में सलमान खान के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने लापरवाही से अपनी टोयटा लैंड क्रूजर से एक बेकरी को रौंद दिया था जिसके कारण बेकरी के बाहर सोये एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में कोर्ट की सुनवाई साल 2006 से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications