#WANTED: ''मैंने सलमान खान को माफ किया...पर मेरे पिता को किसने मारा?''
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान को 2002 हिट एंड रन केस के फैसले के बाद काफी राहत मिली है लेकिन ये सवाल शायद उन्हें ताउम्र परेशान करेगा जो इस 25 साल के लड़के ने पूछा है।
2002 में हिट एंड रन केस में अपनी जान खो चुके नूरउल्लाह खान का बेटा फिरोज़ शेख 25 साल का है और उसके सवालों का जवाब ना सलमान के पास है ना ही मुंबई हाईकोर्ट के पास।
[LESSON: अगर सलमान खान फैन हैं, तो इन बातों पर करिए अमल]
25 साल के शेख ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उसने सलमान खान को माफ कर दिया है। बस अब उसे हमेशा ये सवाल परेशान करता रहेगा कि उसके पिता को किसने मारा।
जब नूरउल्लाह खान की मौत हुई उस वक्त शेख 11 साल का था और आज 13 साल बाद अचानक उसे अपने पिता के साथ हुए हादसे के बारे में कुछ नहीं पता।
उसके बाद इतने साल में जो कुछ भी उसे बताया गया, जो कुछ उसने सुना, जो कुछ उसने पढ़ा, मुंबई हाईकोर्ट के मुताबिक वो सब कुछ झूठा था और अचानक उसे नहीं पता कि उसके पिता के साथ क्या हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ और किसने किया।
जानिए इन पीड़ितों का सच नूरउल्लाह खान के परिवार और दोस्तों की ज़ुबानी -


Click it and Unblock the Notifications











