HIT 2 Trailer: आदिवी शेष की हिट 2 ट्रेलर को मिला जबरदस्त प्यार, नेटिजन्स ने की हिन्दी वर्जन जारी करने की अपील

HIT 2 Trailer: 'मेजर' फेम आदिवी शेष की लेटेस्ट फिल्म "हिट - द सेकेंड केस" का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह एक संस्पेंस- मर्डर मिस्ट्री है। खास बात है कि पिछले दिनों दिल्ली की एक घटना, जहां एक महिला के 35 टुकड़े कर, उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया, ठीक वैसा ही अपराध इस फिल्म के ट्रेलर में देखने मिला है।
हालांकि इस फिल्म की पटकथा को एक साल पहले लिखा गया था और ये महज एक इत्तेफाक ही है जो ये फिल्म दिल्ली में हुए हादसे के कुछ ही समय बाद रिलीज होने वाली है।
आदिवी शेष को अपनी पिछली फिल्म मेजर के लिए काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली हैं। ऐसे में अब जब वो 'हिट 2' के साथ लौट आए हैं, तो फैंस उन्हें देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद देशभर में फैन्स के बीच एक्साइटमेंट देखने मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के हिंदी वर्जन की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "सर कृपया इसे हिंदी में रिलीज़ करें🙏" तो कई दूसरे यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "ट्रेलर पसंद आया क्या हमें फिल्म का हिंदी वर्जन भी देख सकते है ??" वहीं इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, "प्लीज इसे हिंदी में रिलीज करें 🙏🥺🥺" और दूसरे ने कमेंट किया, "क्या हम इस फिल्म का पैन इंडिया वर्जन देखने मिलेगा? 🤩😍" फिल्म के ट्रेलर को देकर कई फैन्स ने यूट्यूब का सहारा लिया और कहा, "सर प्लीज हिन्दी वर्जन रिलीज कर के नॉर्थ ऑडियंस को भी एक गिफ्त दे दें"
'हिट 2' में आदिवी शेष को होमिसाइड इंटरवेंशन टीम में कूल कॉप कृष्ण देव की भूमिका में दिखाया गया हैं। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि राव रमेश, श्रीकांत मगंती, कोमली प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। प्रशांति टिपिरनेनी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
