दोहराएगा इतिहास, 1983 विश्व कप के खिलाड़ी एक साथ बैठकर देखेंगे रणवीर सिंह की '83 द फिल्म!'
1983 क्रिकेट विश्व कप का इतिहास एक बार फिर से लोगों सामने फिल्म के तौर पर रखा गया है। बता दें कि कबीर खान की फिल्म 83 आने वाली 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी लेकिन इसकी स्क्रीनिंग लगातार जारी है। इस वक्त फिल्म के रिव्यू सामने आ रहे हैं जो कि आपने आपमें शानदार हैं। लेकिन अब जो खबर इस फिल्म और 1983 असली सितारों को लेकर सामने आ रही है वो आपको खुश कर सकती है।
खबर है कि बुधवार को आखिरकार 1983 वर्ल्ड कप सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत के खिलाड़ी साथ में फिल्म देखने के लिए एक जगह फिर से इकट्ठा होने वाले हैं। कबीर खान ने इस पल के लिए काफी मेहनत की है।

कबीर खान ने कहा कि.. "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इसका क्या अर्थ है? सभी खिलाड़ी जो हमें उस कप में लाए थे, वे इस कार्यक्रम को फिर से पर्दे पर देख रहे होंगे, जिसमें 12 कलाकार उन्हें स्क्रीन पर निभाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











