हिस्स ने रिलीज के पहले सप्ताह में कमाए 6 करोड़
हिस्स की सफलता हो या असफलता उसकी जिम्मेदारी तो मल्लिका के ही कंधों पर थी। निर्देशक जेनिफर लिंच ने तो फिल्म के नकारात्मक रिव्यूज आने के बाद फिल्म से अपा पल्ला झाड़ लिया। लेकिन मल्लिका तो अंत तक फिल्म के साथ हैं और फिल्म की सक्सेज से काफी खुश हैं। क्योंकि खबर के मुताबिक हिस्स देखने के लिए आने वाले दर्शकों में सबसे ज्यादा संख्या युवा दर्शकों की है।
वैसे इस खबर से और किसी को फर्क पड़े ना पड़े लेकिन रक्त चरित्र के निर्देशक रामू और झूठा ही सही के निर्देशक अब्बास टायरवाला को लेसन मिलना तय है। मल्लिका की सफलता विवेक ओबेराय और जॉन अब्राहम दोनों बॉलीवुड अभिनेताओं पर भारी पड़ी है। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में इतना बूता और किस हीरोइन के पास है ये कहना मुश्किल है। वैसे मल्लिका को हमारी ओर से ऑल द बेस्ट क्योंकि बॉलीवुड में वही फिट है जिसकी फिल्म हिट है।


Click it and Unblock the Notifications
