फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ आईं उनकी सगी बहन, करेंगी ये बड़ा काम!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। ट्रेलर में आपको पता चलेगा की फिल्म में कॉमेडी भरपूर मिलने वाली है। रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ उनकी 4 बहनें नजर आ रहीं हैं और फिल्म की कहानी उनके इर्द गिर्द ही घूमती है।
अक्षय कुमार उनकी शादी को लेकर परेशान हैं और काफी मुसीबतों का सामना करते हैं। इस फिल्म को लेकर इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि अक्षय कुमार की सगी बहन इस फिल्म के लिए कुछ खास कर रहीं हैं।

जी हां, पता चला है कि अक्षय कुमार की बहन इस फिल्म में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आने वाली हैं। जाहिर है कि ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय कुमार की बहन उनके साथ किसी फिल्म में हाथ बटाती नजर आएंगी।

रक्षाबंधन
रक्षाबंधन के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, फिल्म में भूमि पेडनेकर को अक्षय की बचपन की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है और दोनों एक-दूसरे से शादी करने के इच्छुक हैं।

एक चुटकी कॉमेडी है
दुर्भाग्य से, उनकी शादी को लगातार धक्का दिया जाता है क्योंकि बहनों की शादी नहीं हो रही है। एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित, रक्षा बंधन भाई-बहन के बंधन से निपटता है, लेकिन इसमें एक चुटकी कॉमेडी है।

वर्कफ्रंट
बता दें कि अक्षय कुमार पहली बार इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर वो कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल भी वो कई धमाके करेंगे।

सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई थी
उनकी हालिया रिलीज फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई थी और इससे मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है। अक्षय कुमार रामसेतु को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications