अभिनव कश्यप को हिंदुस्तानी भाऊ की खुली चेतावनी, नहीं बर्दाश्त करेंगे सलमान खान के पिता की बेज्जती, दी धमकी!

Hindustani Bhau slams Abhinav Kashyap- अभिनव कश्यप ने जिस तरह से सलमान खान, सलीम खान और उनके परिवार को लेकर बातें की हैं वो किसी से छिपी नहीं है। कभी वो आरोप लगाते हैं और तो कभी सलीम खान को गाली देते हैं।
ये सब देखकर पहले एजाज खान और हिंदुस्तानी भाऊ भड़क गए हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने अंदाज में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अभिनव को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सलीम खान जी को लेकर जो अभिनव ने कहा वो बहुत गलत है। इसके अलावा भाऊ ने अभिनव कश्यप की जमकर क्लास लगाई है।
क्या बोले हिंदुस्तानी भाऊ?
हिंदुस्तानी भाऊ का कहना है, ''क्या बोली पब्लिक? मजे में है ना, खुश रहो। आज मैं बात करेगा अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप की। इन लोगों का अभी कुछ मच मच चालू है और वो सलमान, अरबाज को लेकर पॉडकास्ट कर रहा है। उसने सलमान खान जी के डैडी के बारे में बहुत गलत गलत बात कर रहा है। गलत है वो गलत है। आप सोचेंगे कि मैं क्यों साइड ले रहा तो बता दें कि मुझे किसी की मदद करती थी लेकिन मेरे पास तब उतना नहीं था तो सलीम खान की बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने मदद की थी और बच्ची का इलाज करवाया था। तो जो आदमी ने मेरी बात सुनकर मेरी मदद की तो उस आदमी के बारे में कोई गलत बोलता है और उसका कोई बुरा वक्त आता है ना तो भाऊ उसके लिए खड़ा होता है। तो ये अभिनव उनके बारे में बहुत गंदा गंदा बात बोल रहा है जो कि मेरे को बर्दाश्त नहीं है। मैं तेरे को अभिनव सिर्फ इतना बता रहा है, भाई समझ के समझा रहा है। जिसके खुद के घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घरों पे पत्थर नहीं मारते।''
मैं कराऊंगा इलाज
हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा, ''अनुराग कश्यप ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनका भाई से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि उनके दिमाग का संतुलन खराब है। तो मैं कह रहा हूं कि मैं तेरे तो सलीम खान के पास नहीं लेकर जाऊंगा मां खुद तेरा इलाज कराऊंगा, दवाई दिलाऊंगा। ये किसी के फैमिली पर मत जा वरना कोई तेरी फैमली पर आएगा। ये सब मत कर वो बुजुर्ग आदमी है, इस बार समझा रहा हूं अगली बार तेरी पोल खोलूंगा। कोई जरूरत है तो बोल।''
सलीम खान को दी थी गाली
अभिनव कश्यप ने कहा था, "सलमान कोई सुपरस्टार नहीं हैं, इसके गले में पट्टा और उसकी लँगोटी भी उतारूंगा। सलमान खान के पास एक प्रोड्यूसर के तौर पर कोई योग्यता नहीं है। अपने फुकड़ भाई और 'गलीच' पिता जी को ले के, ये सब इमेज व्हाइटवॉश करने यहां आ जाते हैं।" अभिनव कश्यप की ये बातें आग की तरह वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











