हिंदू सेना ने खुलेआम अक्षय कुमार को 'लक्ष्मी बॉम्ब' पर दी धमकी, मंत्री को भेजा पत्र, रिलीज पर खतरा !
अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज से पहले मुश्किल में आ गई। सोशल मीडिया पर इसके रिलीज के साथ ही फिल्म को बायकॅाट करने की मांग की जा रही है। हालांकि ये आवाज फिलहाल शांत है। लेकिन रिलीज के करीब आते ही फिर से लक्ष्मी बॅाम्ब बायकॅाट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा।
लेकिन इससे पहले इस फिल्म के टाइटल पर भी आरोप लगाया गया है। हिंदू सेना ने फिल्म की कास्ट, क्रू और प्रमोटर्स के खिलाफ एक शिकायत पत्र सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा है।

साफ तौर पर कहा गया है कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो इसे बायकॅाट किया जाएगा। आरोप है कि फिल्म के टाइटल में लक्ष्मी माता के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











