..................... Hindu Organisation Demands Police To Book Nawazuddin Siddiqui For Tarnishing Maharashtra Police Image - Hindi Filmibeat

Nawazuddin Siddiqui के खिलाफ मामला हो सकता है दर्ज, पुलिस की छवि खराब करने का लगा इल्जाम

Nawazuddin Siddiqui

हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के पुलिस डायरेक्टर जनरल को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बिग कैश पोकर के मालिक अंकुर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए लेटर लिखा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के ऐड में सिद्दीकी को पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाया गया है, जिससे महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब होती है।

हिंदू जनजागृति समिति द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण अभियान सुराज अभियान ने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ "पुलिस को बदनाम करने" के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'बिग कैश पोकर' के एक विज्ञापन पर आधारित है, जिसमें सिद्दीकी महाराष्ट्र पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं और लोगों से पोकर खेलने की बात कर रहे हैं।

लेटर में कहा गया है, "यह चिंता की बात है क्योंकि यही पुलिस विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करता है और जुआरियों को गिरफ्तार करता है। हिंदू जनजागृति समिति का 'सुराज्य अभियान' इसकी कड़ी निंदा करता है, क्योंकि इससे महाराष्ट्र पुलिस की इमेज खराब होती है। इसे अनदेखा करने से पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करके और भी अवैध और अनैतिक विज्ञापन किए जा सकते हैं।"

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X