ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर हिंदू महासभा अध्यक्ष की बेतुकी सलाह!
ज़ायरा वसीम की बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मामले में कुछ ज़ायरा का साथ दे रहे हैं, तो आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच सबसे बेतुकी सवाल या बयान दिया है अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने। अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में रहे स्वामी चक्रपाणि ने जायरा वसीम के फैसले की तारीफ करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा- धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रसंसनीय, हिन्दू अभिनेत्रियों को भी जायरा से लेंना चाहिए प्रेरणा-💐स्वामी चक्रपाणि महाराज-राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारत हिन्दू महासभा

बहरहाल, ज़ायरा वसीम की बात करें तो बीते रविवार उन्होंने घोषणा किया कि वह बॉलीवुड की दुनिया छोड़ रही हैं, क्योंकि यह उन्हें उनके अल्लाह से दूर कर रहा है। उन्होंने लिखा- भले ही मैं यहां सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं।
जायरा वसीम के फैसले का जहां कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं, कुछ सेलेब्स ने इसकी कड़ी निंदा की है। लोगों का मानना है कि एक्टिंग करना या ना करना फैसला निजी हो सकता है, लेकिन धार्मिक कारणों को बीच में लाना सही नहीं है।
बहरहाल, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं जायरा की अंतिम बॉलीवुड फिल्म होगी 'द स्काई इज पिंक', जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्कर के साथ नजर आने वाली हैं। जायरा इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनेंगी। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











