लव- जिहाद मामले में करीना, तो अब धर्म परिवर्तन पर तीनों Khans को चैलेंज
कुछ दिनों पहले करीना कपूर की मॉर्फ तस्वीर को लेकर अभी विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि हिंदू महासभा ने एक बार फिर लव-जिहाद के मुद्दे को गरमा दिया है। हिंदू महासभा ने अपने मुखपत्र 'हिंदू सभा वार्ता' में लव जिहाद के खिलाफ लिखते हुए करीना कपूर की उसी मॉर्फ तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसे विश्व हिंदू परिषद ने अपनी एक पत्रिका में इस्तेमाल किया था और जिसके खिलाफ करीना कपूर ने आवाज भी उठाया था।

इस बार हिंदू महासभा का निशाना बना बॉलीवुड के तीनों खान जिन्होंने हिंन्दू लड़कियों से शादी की है, यानि की शाहरूख खान, आमिर खान और सैफ अली खान। बॉलीवुड के खानों पर हमला करते हुए 'हिंदू महासभा' ने चैलेंज किया है कि अगर ये तीनों खान अपनी पत्नियों से सच्चा प्यार करते हैं तो हिंदू धर्म अपना लें। इसी लेख में उन्हें 'घरवापसी' के लिए भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही कहा गया है कि महासभा उनकी घरवापसी का कार्यक्रम आयोजित करने को तैयार है।
एक अख़ाबर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और 'हिंदू सभा वार्ता' के संपादक मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि 'लव जेहाद' हिंदू विरोधी साजिश है। इसमें अनपढ़ मुस्लिम से लेकर पढ़े-लिखे मुस्लिम तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शर्मिला टैगोर, करीना कपूर, गौरी छिब्बर, रीना दत्त, किरण राव को प्यार में फंसाया गया है और वे इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर हुईं।
लिहाजा, उन्होंने कहा कि अगर आमिर, शाहरुख और सैफ का प्यार सच्चा है तो वह हिंदू बन जाएं, तब लगेगा कि हिंदू लड़की से शादी करना इनका सच्चा प्यार है। वरना ये सभी लोग भी लव जिहाद का हिस्सा है। आपको बता दें, हिंदू महासभा के मुखपत्र में करीना कपूर की उसी कंट्रोवर्सिल तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें करीना का आधा चेहरा बुरके से ढका है। इस तस्वीर के ऊपर लवजिहाद लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications