भूमिका चावला की फिल्म ‘ओकाडू’ का हिंदी रीमेक
दक्षिण भाषा की फिल्मों का हिंदी रीमेक बनना कोई नई बात नही है बहुत सारी री मेक फ़िल्में बनी है और जबर्दस्त हिट भी हुई हैं। ऐसी ही एक तेलुगु भाषा की सुपर हिट फिल्म है 'ओकाडू' जिसमें लोकप्रिय अभिनेत्री भूमिका चावला ने अभिनय किया था। अब इसी फिल्म का हिंदी रीमेक बनने वाला है। इससे पहले तमिल व कन्नड़ में भी यह फिल्म बन चुकी है।
अपनी इस हिट फिल्म के हिंदी रीमेक बनने के बारे में भूमिका कहती हैं, "पहले भी दक्षिण की भाषा की फिल्मों की हिंदी रीमेक बन चुकी हैं और इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने हाथोहाथ भी लिया है लेकिन जब अब मेरी ही फिल्म का रीमेक बन रहा है तो मुझे बहुत ही खुशी हो रही है। मुझे भी इंतज़ार रहेगा इस फिल्म का। मैं देखना चाहती हूँ मेरी यानि स्वपना की भूमिका कौन से अभिनेत्री करती है।"

दक्षिण के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी भूमिका ने इस तेलुगु फिल्म 'ओकाडू' में महेश बाबू व प्रशांत राज ने काम किया था यह दोनों ही अभिनेता दक्षिण के सुपर स्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











