मुझे अंग्रेजी मीडियम के प्रीमियर पर बुलाया भी नहीं गया - हिंदी मीडियम डायरेक्टर साकेत चौधरी
इरफान खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल स्टारर अंग्रेज़ी मीडियम रिलीज़ हो चुकी है। हालांकि ये फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल अमली तौर पर नहीं है लेकिन इसे शुरूआत में प्रचारित कुछ वैसे ही किया गया था।
अब हिंदी मीडियम डायरेक्टर साकेत चौधरी ने बताया कि उन्होंने अंग्रेज़ी मीडियम डायरेक्ट करने से मना क्यों किया। साकेत का कहना था कि शिक्षा पद्धति से जुड़ी सारी ज़रूरी बातें वो हिंदी मीडियम में कह चुके थे।

साकेत का मानना था कि वही बातें दोबारा कहने का कोई मतलब नहीं था। उन्हें नहीं लगता था कि हिंदी मीडियम को एक सीक्वल की ज़रूरत है। उनके पास फिल्म में कुछ भी नया देने को नहीं था।
साकेत ने साथ में ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक अंग्रेज़ी मीडियम देखी नहीं है और उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी न्योता नहीं दिया गया था। गौरतलब है कि इरफान खान, सबा क़मर और की हिंदी मीडियम 2017 में आई थी और उस साल की बेस्ट फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications











