..................... Iconic villains fade away in times of experimental cinema | खलनायकों का दौर खत्zwj;म हुआ - Hindi Filmibeat

खलनायकों का दौर खत्‍म हुआ

By Staff

Mugambo
अब पर्दे पर 'अरे ओ सांभा' और 'मोगेंबो खुश हुआ' जैसे जुमले दर्शकों को नहीं मिल पा रहे हैं। बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी दौर आया था जब फिल्में खलनायकों के आसपास घूमा करती थीं लेकिन अब पर्दे से खलनायकों ने दूरी बना ली है।

दरअसल पटकथाओं में अंतर की वजह से खलनायकों की कहानी बदलने लगी है, अब तो खलनायक का किरदार निभाने वाले पर्दे मुख्य किरदार में नजर आते हैं।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने इस बारे में बताया, "फिल्मों में पहले नैतिकता का कहानी कही जाती थी। मसलन एक अच्छा आदमी होता है और एक बुरा लेकिन आज जो फिल्में बन रही हैं वे सभी असली जिंदगी के सवालों को उठाती हैं।" बेनेगल ने कहा कि इस दौर में यर्थाथवादी फिल्में बन रही हैं।

समाचार चैनल एनडीटीवी के फिल्म मामलों के सलाहकार संपादक अनुपम चोपड़ा का कहना है कि इन दिनों यर्थाथ विषयों पर फिल्में बन रही हैं जहां जीवन के असली रंग को पेश किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X