कोंकणा ने कहा..बॉलीवुड के अलावा जहां और भी है...
आज पर्दे पर एकता कपूर की बहुचर्चित फिल्म एक थी डायन..रिलीज हुई है। फिल्म को लोग पसंद करते हैं कि नहीं यह तो शाम तक पता चल जायेगा लेकिन इस फिल्म में लंबे अरसे के बाद अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की वापसी हुई हैं। मां बनने के बाद मम्मी कोकणा की यह पहली फिल्म हैं।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी कोंकणा सेन शर्मा का कहना है कि वह केवल हिंदी फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती हैं। वह हिंदी, बंगाली और हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। तो एक बात आप को हम यहां बता दें कि कोंकणा का यह सोचना गलत भी नहीं हैं क्योंकि कोंकणा को हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी अच्छी तरह से आती है और अभिनय कुशल तो वह हैं ही क्योंकि उनकी झोली में राष्ट्रीय पुरस्कार जो मिला है।
'ओमकारा', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'वेक अप सिड', 'सात खून माफ' जैसी यादगार फिल्मों से नाम कमाने वाली कोंकणा सेन शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि वह पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान रही हैं।उनके पति रणबीर शौरी से उनकी काफी अनबन चल रही है, मामला तलाक तक आ चुका है। इसलिए कोंकणा अपने बच्चे को लेकर अपने पति से अलग रह रही है और यही बड़ा कारण रहा है उनका, फिल्म जगत में वापसी का। खैर जो भी हो एक बार फिर से कोंकणा जैसी सशक्त अभिनेत्री लोगों के बीच में हैं। देखते हैं कि शादी के बाद की कोंकणा को हिंदी दर्शक स्वीकारता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
