सिर्फ हिंदी सिनेमा ही मेरे लिए सबकुछ नहीं: कोंकणा सेन शर्मा

मुंबई। राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का कहना है कि मैं सिर्फ बॉलीवुड फिल्‍मों में ही काम नहीं करना चाहती हूं। बल्कि मैं इंग्लिश और बंगाली फिल्‍में भी करना चाहती हूं। बंगाली‍ फिल्‍म ' एक जे अच्‍चे कान्‍या' से अपना फिल्‍मी करियर शुरू करने वाली कोंकणा ने रितुपर्णो घोष की अंग्रेजी फिल्‍म 'मिस्‍टर एंड मिसेज अय्यर' में भी काम किया है।

कोंकणा का कहना है कि मैं हिंदी, इंग्लिश और बंगाली तीनों भाषाओं में काम करना जारी रखूंगी। मैं खुद को भाग्‍यशाली समझती हूं कि मैं तीनों भाषाएं समझ और बोल सकती हूं। हिंदी फिल्‍मों में कोंकणा ने मधुर भंडारकर की फिल्‍म 'पेज थ्री' से डेब्‍यू किया था। जो कि एक राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता फिल्‍म थी।

ओमकारा, लाइफ इन ए मेट्रो, वेक अप सिड और सात खून माफ जैसी फिल्‍मों में काम करने वाली कोंकणा की आने वाली फिल्‍म 'एक थी डायन' है। अपने मातृत्‍व जीवन के बारे में कोंकणा का कहना है कि यह बहुत खुशी की बात है और ऐसा नहीं है कि अब मेरे लिए बहुत सारी चीजें बदल गयी हैं। लेकिन अब मैं पहले से ज्‍यादा धैर्यवान हो गयी हूं। मातृत्‍व से अवकाश मिलने के बाद मैंने तीन बंगाली और दो हिंदी फिल्‍में साइन की हैं, जो जल्‍द ही रिलीज होंगी।

कोंकणा वर्किंग मदर की तारीफ करते हुए कहती हैं कि मेरी तरह बहुत सी महिलाएं हैं जो कि जॉब भी करती हैं और घर का भी ख्‍याल रखती हैं। मेरे दिल में अब ऐसी महिलाओं के लिए इज्‍जत और बढ़ गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X