हिना खान ने बतायी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, सुनकर हंसी रोक नहीं सकेंगे आप

HinaKhan

एक्ट्रेस हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत के बलबूते पर हिना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनायी है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सीजन 1 में अक्षरा के किरदार से हिना खान ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद वह कोमोलिका के आइकॉनिक किरदार में भी नजर आयी थी। साथ ही हिना खान ने बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह करतब करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस दांतों तले अपनी ऊंगली दबाने के लिए मजबूर हो गये हैं। इससे ठीक पहले ही हिना खान ने एक और रील शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का जिक्र किया था।

हिना खान इंस्टाग्राम पर अक्सर रिल्स बनाती और शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हिना के फॉलोवर्स की तादाद काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर हिना को 18.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में हिना खान ने एक रील शेयर किया है, जिसमें वह लिप सिंक करती नजर आ रही है। इस रील में हिना खान अपनी कमजोरी के बारे में बताते हुए कहती हैं, "मेरी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि जब झगड़ा या बहस खत्म हो जाती है तो उसके बाद मुझे अच्छे-अच्छे जवाब याद आते हैं।" हिना इस वीडियो में बड़ी ही मासूमियत के साथ इस बात को कहती नजर आ रही हैं। हिना का मासूम सा चेहरा देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेगा।

इस वीडियो को हिना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को 442 हजार लोगों ने अब तक लाइक किया हुआ है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में सभी ने कहा है, मेरे साथ भी ऐसा ही होता है। किसी ने Same here कमेंट किया है तो किसी ने कहा है कि मुझे भी लड़ाई खत्म होने के बाद ही सारे जवाब याद आते हैं। हिना सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा निजी जीवन की बात की जाए तो हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की फोटो शेयर करती रहती हैं, जिस पर उनके फैंस प्यार बरसाते हैं।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X