Hina Khan Video: शादी में सबसे हॉट साली बन हिना खान ने चुरा लिए जीजा के जूते, फिर मांग ली ये चीज

hina khan

Hina Khan Manager Wedding Video: एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में अपने मैनेजर की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस शादी से हिना खान की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हिना खान ने इस शादी में दूल्हे राजा के जूते भी चुराए। जूते चुराने के बाद हिना ने खूब मस्ती की और दिल खोलकर डिमांड रखी।

मस्ती में डूबी हिना खान
इस शादी में हिना खान ने दूल्हे राजा के जूते चुराई और फिर इतनी मोटी रकम की डिमांड की कि हर कोई सुनकर भी हैरान रह गया। इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में हिना खान पूरी तरह से मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अपने नेक के लिए लड़कों वालों से भिड़ती भी दिख रही हैं।

हिना खान की जूते चुराई की डिमांड
सामने आए इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान इस दौरान कौशल जोशी से 1 लाख 11 हजार रुपये की डिमांड कर डाली। कौशल ने भी उन्हें वजन दिया कि वह पूरे 1 लाख 11 हजार ही देंगे। उन्होंने हिना और बाकी लोगों की बात मानते हुए 75 हजार दिए। बाकी के 25 हजार बाद में देने की बात कही।

हिना खान का लुक
इस शादी से हिना खान के लुक की बात करें तो ये हमेशा की तरह की काफी खूबसूरत था। हिना खान ने इस दौरान पीले रंग की साड़ी को चुना। इस साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज, गले में हैवी ज्वेलरी और कानों में छोटे से इयरिंग्स पहने। हिना पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

शादी में शामिल हुए ये स्टार्स
सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग हिना और उनके मैनेजर की बॉन्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस शादी में भारती सिंह, अली गोनी, जैस्मिन भसिन, रुपाली गांगुली, अवनीत कौर सहित कई और टीवी सितारे पहुंचे।

Read more about: hina khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X