मेरा चैलेंज है कोई 10 मिनट के लिए प्रियंका चोपड़ा जैसा गाउन पहन कर दिखाए, हिम्मत चाहिए
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही मेंं उनका ग्रैमी अवॉर्ड लुक काफी तेजी से वायरल हुआ। वह इसके लिए ट्रोल भी हुईं। अब प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट हिना खान ने किया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हिना ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को लताड़ा है जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया है।
हिना खान ने कहा कि अगर कोई अपने कपड़ों में सहज महसूस करता है तो उस पर टिप्पणी करने वाले आप कौन होते हैं? चैलेंज करते हुए हिना ने कहा कि क्या कोई 10 मिनट तक इतनी सहजता से ऐसा गाउन पहन सकते हैं। इतनी सहजता से ऐसे कपड़े पहने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। इस तरह के कपड़े पहनना आसान नहीं है।

लोग हर तरह की बात करते हैं या कर सकते है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस पर ध्यान नहीं देती हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर कहा है कि प्रियंका अपनी शर्तों पर जीवन जीती हैं। यह उसका शरीर है।
वह वो कर सकती हैं जो वह करना चाहती हैं। फिलहाल बात प्रियंका चोपड़ा की करें तो बिग बॅास 11 से निकलने के बाद उनकी किस्मत बदल गई है। जल्द हिना खान की पहली थ्रिलर फिल्म हैक्ड रिलीज होने वाली हैं। 7 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो रही है। दूसरी तरफ हिना खान खुद एक स्टाइलिश क्वीन हैं। यकीन नहीं होता तो उनकी ये बेहद हॅाट तस्वीरें देख लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications