'द शो मस्ट गो ऑन..' कीमोथेरेपी के बाद पहली बार शूट पर पहुंची हिना खान, ऐसे छिपाए जख्मों के निशान!

hina khan

हिना खान को हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। वो इस वक्त तीसरी स्टेज पर हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल इसमें हिना खान अपनी पहली कीमोथेरेपी के बाद पहली बार किसी शूटिंग पर पहुंची हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने इस दौरान मेकअप रूम से वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अपने जख्मों को छिपाती हुई नजर आ रही हैँ। साथ ही कह रही हैं कि, ''द शो मस्ट गो ऑन।''

हिना खान ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

वीडियो के साथ हिना ने लिखा, ''बात पर अमल करना चुनौतीपूर्ण है, खासकर जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो। इसलिए, बुरे दिनों में खुद को आराम दें; यह ठीक है... आप इसके लायक हैं।

हालाँकि, अपना जीवन अच्छे दिनों में जीना न भूलें, चाहे वे कितने ही कम हों। इन दिनों का आज भी महत्व है। परिवर्तन को स्वीकार करें, अंतर को स्वीकार करें और इसे सामान्य बनाएं।'' इसके आगे हिना ने लिखा, ''मैं अच्छे दिनों की प्रतीक्षा करती हूं क्योंकि मुझे वह करने को मिलता है जो मुझे पसंद है: काम। मुझे अपने काम से प्यार है।

जब मैं काम कर रही होती हूं तो मैं अपने सपनों को जीती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं काम करते रहना चाहती हूं। बहुत से लोग अपने इलाज के दौरान बिना किसी समस्या के नियमित नौकरी करते हैं, और मैं भी अलग नहीं हूं। इन महीनों में मैं कुछ लोगों से मिला और यकीन मानिए इसने मेरा नजरिया बदल दिया।''

बॉयफ्रेंड ने किया था पोस्ट

हाल ही में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने एक पोस्ट किया था। उन्होने लिखा था कि, ''जब तुम मुस्कुराती हो तो रोशनी और भी तेज हो जाती है। जब तुम खुश होती हो तो जिंदगी सार्थक हो जाती है। जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तो मैं खुद को जीता हुआ महसूस करती हूं। जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं... तो कुछ भी ज्यादा मायने नहीं रखता। मैंने उसका पसंदीदा खाना पकाया.. यह मेरे प्यार के लिए वीकेंड स्पेशल है...।'' फिलहाल आप देखिए हिना खान ये वीडियो..

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X