कहीं रेड ब्रालेट में भीगी हसीना ने गिराई बिजली, तो कहीं हीरो के साथ क्लोज होकर दिए ऐसे पोज!

By Filmibeat Desk
hina khan, bollywood

हिना खान भले ही किसी फिल्म का हिस्सा इस वक्त ना हों लेकिन सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों और वीडियोज से खाली नहीं रहता है। इस वक्त भी हिना खान ने कुछ ऐसा ही किया है और उनका वीडियो वायरल हो गया है। हिना खान इस वीडियो में अलग अलग कपड़ों में काफी बोल्ड लग रहीं हैं।

कहीं पर वो रेड कलर के ब्रालेट में सेक्सी लग रहीं हैं तो कहीं येलो और हरे रंग की ड्रेस में अपनी ब्रालेट फ्लॉन्ट करती दिखा रहीं हैं। कुछ भी हो वो हर लुक में कयामत ढाती हुईं नजर आ रही हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि हिना खान किसी गाने की शूटिंग कर रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''इस बारिश में आपका प्यार खूब बरस रहा है।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शहीर को भी बोलने का मौका दो।'' एक का कहना था, ''सेक्सी लग रही हो हर लुक में।'' इसके अलावा हार्ट और फायर इमोजी सामने आ रहे हैं।

हिना खान को इस बोल्ड लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले हिना खान रमजान के महीने में मक्का में उमराह करने के लिए पहुंची थीं। वहीं वहां से आने के बाद अब हिना ने जो अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है इसे देखने के बाद उनके कुछ फैंस हैरान से दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में हिना खान ने अपने शानदार अंदाज से खुद को ग्लैमर की दुनिया में पूरी तरह से स्थापित कर लिया है। फिलहाल आप देखिए हिना खान का ये लेटेस्ट वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X