'वापस आकर मंदिर जाएगी..' उमराह जाकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं हिना खान, लोगों ने सुनाई खरी खोटी!

Hina Khan Troll on Umrah- हिना खान जो कि इस वक्त कैंसर से लड़ रही हैं। रमजान के पाक महीने में रोजे रख रही हिना खान की कुछ तस्वीरें इस वक्त मक्का शरीफ से वायरल हो रही है।
जी हां, इस बरकतों वाले महीने में हिना खान उमराह करने पहुंची है और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि लोगों को उनकी तारीफ करनी चाहिए लेकिन वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
हिना खान ने कभी खाना-ए-काबा को चूमा तो कभी नमाज पढ़ते हुए नजर आईं, कभी उनके हाथ में बाल थे तो कभी सुकून से एक जगह पर बैठी दिख रही हैं। इन तस्वीरों के बीच कुछ भी ऐसा नहीं था जिसकी वजह से हिना खान को बुरा भला सुनना पड़े। लेकिन लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ को बीच में लाकर उनको काफी खरी खोटी सुनाई है।
क्यों ट्रोल कर रहे हैं लोग
टेलीविजन की इस मशहूर अभिनेत्री को लोग इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि वो रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं और वो उनके धर्म से नहीं है। यही कारण है कि कई बार हिना खान को रॉकी के साथ मंदिर में भी देखा गया है।
इसी बात को लेकर लोग हिना खान पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि ये सब करने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि घर वापस जाकर तुम शिर्क (अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करना) ही करोगी। हिना खान की इन तस्वीरों पर उनके फैंस अच्छे अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफें कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे ट्रोल
हिना खान को लेकर लोगों के कमेंट्स आपको हैरान करने वाले हैं। एक ने लिखा, ''इसका क्या है आज उमरा की कल मंदिर जाके शिर्क करेगी।'' एक ने लिखा, ''मौत नज़र आये अल्लाह को नज़र आने लगी है।'' एक ने लिखा, ''फिर उसके बाद अपना ही पुराना करेगी। इतनी बड़ी जगह जाके उसका मज़ाक क्यू बनारही है समझ नी आ राहा।''
एक ने लिखा, ''बार बार उमरा जाके भी आने के बाद मंदिर, पार्टियां, बॉयफ्रेंड...इसको तो प्रतिबंध लगाना चाहिए।'' एक का कहना है, ''सब ठीक है लेकिन वापस आ कर शादी कर रही है किससे? क्या फ़ायदा गिलाफ़ ए काबा से लिपटने का।'' इस तरह से लोग लगातार हिना खान को टारगेट कर रहे हैं। हालांकि हिना ने किसी भी यूजर को कोई जवाब नहीं दिया है।
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज
हिना खान को कुछ महीनों पहले कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनके फैंस और घरवाले हैरान हो गए थे। उनको ब्रेस्ट कैंसर है और इसका इलाज लगातार जारी है। कीमोथेरेपी होती हैं और हिना खान इसका अपडेट देती हैं।
इस बीमारी के बाद से उनके सारे प्रोजेक्ट उनके छिन गए हैं और वो सिर्फ इवेंट्स का हिस्सा ही बनती हैं। रमजान के मौके पर वो घर पर ही थीं और हाल ही में उमराह करने के लिए मक्का पहुंची हैं। देखे वाली बात होगी कि हिना खान तक ठीक होती हैं और फिर से अपना काम शुरु करती हैं।
बिग बॉस में आईं थीं
हिना खान ने जब बिग बॉस में कदम रखा था तो उनकी पहचान किसी संस्कारी बहू की थी। हिना खान इसको पूरी तरह से बदलना चाहती थीं और इस शो ने वो कमाल करके दिया था। सलमान खान को कई बार कहते सुना गया था कि, बहू बनी बेब।
इस शो के बाद बहू के रोल के अलावा भी हिना खान को कई किरदार निभाने के मौके मिले और इसमें एक फिल्म भी शामिल है। फिलहाल वो इलाज करवा रही हैं और इस बीच उनको शेरनी कहकर पुकारा जाता है। देखना ये है कि हिना खान कब पूरी तरह से स्वस्थ होती हैं। कई बार हिना खान को इस बीमारी को लेकर इमोशनल होते हुए देखा जाता है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरे...


Click it and Unblock the Notifications

