..................... Hina Khan debut in south film vrindavana with Prabhas here read details। वृंदावनम साउथ फिल्म से हिना खान का प्रभास के साथ डेब्यू. पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

प्रभास के साथ हिना खान का जबरदस्त डेब्यू, करोड़ों की बजट में बन रही है ये धमाकेदार फिल्म !

By Filmibeat Desk

हिना खान और प्रभास एक साथ एक हाई बजट फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हिना खान और प्रभास के फैंस के लिए ये बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी की दुनिया में ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा से बिग बॅास की शेर खान हिना खान का सफर तय किया है। हिना खान ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक खास पहचान बना ली है।

हिना खान जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू करने जा रही हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार हिना खान जल्द ही प्रभास के साथ करोड़ों के बजट की फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हिना खान इस बड़ी साउथ फिल्म के साथ इंडस्ट्री में अपनी लोकप्रियता को अधिक फैला रही हैं। हिना खान की इस साउथ फिल्म का नाम वृंदावनम होगा।

Hina Khan, Prabhas,

हालांकि हिना खान और प्रभास के साथ काम करने को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की है। हिना खान और प्रभास की इस फिल्म का बजट 200 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। हिना खान के करियर को देखा जाए तो वह अभी तक हैक्ड,लाइन्स जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हिना खान ने फिलहाल टीवी से दूरी बना ली है। कसौटी जिंदगी की सीजन 2 के बाद वो किसी शो का हिस्सा नहीं बनीं।

लेकिन टीवी में ये रिश्ता क्या कहलाता और बिग बॅास के बाद हिना खान अभी तक फिल्म और वेब सीरीज में कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई हैं। प्रभास की बात की जाए तो आगामी प्रोजेक्ट में राधे श्याम और आदिपुरुष होगी। प्रभास फिलहाल कृति सेनन के साथ आदिपुरुष का काम शुरू कर चुके हैं। प्रभास की आदिपुरुष में जुड़ने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला का भी नाम सामने आया था। राधे श्याम में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े हैं। हिना खान और प्रभास ने अभी तक इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हिना खान जल्द अपने आगामी प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X