सोनम कपूर के 'नेपोटिज्म' ट्विट पर भड़के हिना खान के बॉयफ्रैंड रॉकी, दिया करारा जवाब
कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने नेपोटिज्म पर अपने विचार ऱखते हुए एक ट्विट किया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जहां लोगों ने सोनम पर अपना गुस्सा निकाला, वहीं, अभिनेत्री हिना खान के बॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल ने भी सोनम के ट्विट पर जवाब देते हुए कहा, पूरे सम्मान के साथ, मैम मैंने आपसे बेहतर की उम्मीद की थी।
दरअसल, फादर्स डे के मौके पर सोनम कपूर ने लिखा था- 'फादर्स डे पर मैं ये भी कहना चाहूंगी कि हां मैं अपने पिता की बेटी हूं और हां मैं इस इंडस्ट्री में उनकी वजह से हूं और हां मेरे पास एक तरह का विशेष अधिकार है। मेरे पिता ने ये सब मुझे देने के लिए बहुत मेहनत की है। ये मेरा कर्म है कि मैं कहां पैदा हुई हूं और किसके घर पैदा हुई हूं। मुझे गर्व है।'

जाहिर है सोनम का यह ट्विट लोगों को काफी असंवेदनशील लगा। इसी ट्विट पर रॉकी ने भी करारा जवाब लिखा। उन्होंने लिखा- 'इसका मतलब यह हुआ कि हर वो काबिल शख़्स, जिसे नेपोटिज़्म और विशेषाधिकारों की वजह से अवसरों से वंचित रखा गया, वो अपने पिछले जन्मों के कर्मों के हिसाब से डिज़र्व नहीं करते। इस तर्क से तो मैं आपके अगले जन्म को ही नहीं देख रहा हूं।'


Click it and Unblock the Notifications