मुझे 'हिम्‍मतवाला' फिल्‍म नहीं करनी चाहिए थी: तमन्‍ना

मुंबई। बॉलीवुड में साजिद खान की फिल्‍म 'हिम्‍मतवाला' से डेब्‍यू करने वाली अभिनेत्री तमन्‍ना का कहना है कि उन्‍होने साजिद खान की फिल्‍म से हिंदी फिल्‍मों में शुरूआत करने के बारे में सोंचा जो कि एक गलत कदम था। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि अजय देवगन अभिनीत यह फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा क्रिटिक्‍स ने भी इस फिल्‍म के बारे में कुछ अच्‍छा नहीं लिखा। क्रिटिक्‍स का कहना है कि इस फिल्‍म में तमन्‍ना के करने के लिए कुछ भी नहीं था, उन्‍हें बस फिल्‍म में नाचने गाने और शो पीस के तौर पर रखा गया।

खबर यह भी आ रही है कि तमन्‍ना को पछतावा है कि उन्‍होने बिना सोंचे समझे यह फिल्‍म साइन कर ली। जिससे बॉलीवुड में उनकी इंट्री खराब हो गयी है। अब कोई भी डायरेक्‍टर उन्‍हें अपनी फिल्‍मों में लेने से कतरा रहा है। तमन्‍ना ने खुलकर साजिद की आलोचना की और कहा कि उन्‍होने गलत डॉयरेक्‍टर को चुना। मैंने यह सोंचकर कि इस फिल्‍म में मुझे श्रीदेवी का किरदार निभाना है तो मैंने खुशी से यह फिल्‍म कर ली, पर अब मुझे लगता है कि यह मेरा एक गलत निर्णय था।

वहीं फिल्‍म की असफलता पर अपने बड़बोलेपन के कारण प्रसिद्ध साजिद खान का कहना है कि कई बार ऐसा होता है कि हमारी मेहनत दर्शकों को पसंद नहीं आती है लेकिन मैं निराश नहीं हूं। साजिद ने फिल्‍म की शुरूआत करते समय बताया था कि यह तमन्‍ना के लिए बेहद खास ब्रेक होगा। जो कि आगे के लिए उनके रास्‍ते खोल देगा। अभी मेरे पास और भी कई प्रोजेक्‍ट है जिन पर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X