हिम्मतवाला देखने के लिेए हिम्मत चाहिए- ट्विटर रिव्यू
अजय देवगन और तमन्ना अभिनीत फिल्म हिम्मतवाला को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉंस तो अच्छा मिला लेकिन फिल्म को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स कुछ खास नहीं मिले। फिल्म में तमन्ना और अजय देवगन काफी बेहतरीन लगे हैं लेकिन फिल्म की कहानी में कुछ नयापन या खास देखने को नहीं मिला। साजिद खान ने वादे तो बहुत किये थे लेकिन उनके वादे उनकी फिल्म को बेहतर नहीं बना पाए। फिल्म को एक नया रुप देने के चक्कर में साजिद खान कई बार मात खा गये। हालांकि फिल्म में काफी अच्छी कॉमेडी और अजय देवगन की बेहतरीन कॉमेडी है लेकिन फिल्म अपनी ओरिजनल फिल्म की कॉपी ही लगी है कहीं से भी फिल्म में कुछ नयापन नहीं मिला। ट्विटर पर फिल्म को कुछ ऐसे ही कमेंट्स मिल रहे हैं।
अंकित जैन ने ट्वीट किया है "सर मैने अभी जिंदगी नहीं देखी है, कहीं मैं फिल्म को देखने के बाद कोमा में ना चला जाउं।" सुमित सौरभ ने ट्वीट किया "हिम्मतवाला फिल्म का बेस्ट सीन है जब इंटरवल में कैटरीना कैफ स्लाइस पीती है। इस पार्ट को मैंने काफी इंज्वॉय किया।" वरुण गुप्ता ने ट्वीट किया "अपनी अब तक की जिंदगी में पहली बार मैं किसी फिल्म के इंटरवल में ही उठकर बाहर आ गया। साजिद खान को इसके लिेए धन्यवाद।" रोहित गुप्ता ने ट्वीट किया है "अगर सुप्रीम कोर्ट संजय दत्त से पूछे कि आप या तो पांच साल जेल में चले जाइये या हिम्मतवाला फिल्म को 5 बार देखें। तो संजय दत्त जेल जाना पसंद करेंगे।"
विवेक बॉम्बेवाला ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया "हिम्मतवाला फिल्म देखने वाला सच में हिम्मतवाला होगा जो कि अपना पैसा बर्बाद करके साजिद खान की फिल्म थियेटर में देखने जाएगा। क्या आप हिम्मतवाले हैं।" विवेक बॉम्बेवाला ने ट्वीट किया "हिम्मतवाला फिल्म देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि फराह खान, साजिद खान और शिरीष कुंदर सबसे खराब फिल्म बनाने के लिए एक दूसरे से कॉम्पीटीशन कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications