श्रीदेवी की सफलता के पीछे है हिम्मतवाला!
बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि एक्टर्स सफलता पाने के बाद अपनी सफलता के पीछे रहे लोगों और फिल्मों को भूल जाते हैं। अब खबर है कि श्रीदेवी भी अपनी सफलता के पीछे रही फिल्म हिम्मतवाला को भूल गयी हैं। लेकिन साजिद खान ने मीडिया के सामने ये बात कही है कि श्रीदेवी की सफलता के पीछे हिम्मतवाला फिल्म का सबसे बडा़ हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। साजिद खान जल्द ही हिम्मतवाला फिल्म के रीमेक हिम्मतवाला को रिलीज करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन और दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस तमन्ना मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
खबर के मुताबिक कुछ समय पहले हुइ एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान जब श्रीदेवी से कहा गया कि उनकी फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक बन रहा है तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म कोई मुगल-ए-आजम तो है नहीं कि इसका रीमेक बने। लेकिन इस बात का जवाब देते हुए साजिद खान ने कहा कि श्रीदेवी को हिम्मतवाला फिल्म ने ही बनाया था। साजिद ने कहा "श्रीदेवी पूरे भारत में प्रसिद्ध ही इस फिल्म की वजह से हुई थीं। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहंवा सावन आई थी जो फ्लॉप रही थी। घर-घर में श्रीदेवी का नाम चांदनी या मिस्टर इंडिया से नहीं बल्कि हिम्मतवाला फिल्म से हुआ था। श्रीदेवी को तो हिम्मतवाला ने स्टार बनाया था।"
साजिद खान ने जब हिम्मतवाला फिल्म का रीमेक बनाने के बारे में सोचा तो उन्होंने सबकुछ पुरानी फिल्म हिम्मतवाला से जोड़कर ही देखीं। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी क्योंकि पुरानी फिल्म भी इसी डेट को रिलीज हुई थी। फिर उन्होंने कहा कि वो फिल्म में एक दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस लेंगे जो कि ज्यादा हिट ना हो। साजिद खान ने हिम्मतवाला रीमेक में अजय देवगन और तमन्ना का कास्ट किया। साजिद खान पुरानी फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने जब हिम्मतवाला फिल्म को बनाना शुरु किया तब उन्होंने जीतेंद्र को फोन करके बताया। जीतेंद्र इस बात से बेहद खुश भी हुए। लेकिन श्रीदेवी ने इस तरह क्यों रिएक्ट किया ये तो श्रीदेवी ही जानें।


Click it and Unblock the Notifications
