हिम्मतवाला के लिए कुछ हिम्मती ट्वीट्स

29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला जिसमें अजय देवगन और तमन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेकार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को रिव्यूवर्स ने सिर्फ आधा स्टार दिया है और कुछ ने तो वो भी नहीं दिया। हिम्मतवाला फिल्म 1983 में रिलीज हुई जीतेंद्र और श्रीदेवी की फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन ने जीतेंद्र और तमन्ना ने श्रीदेवी का किरदार निभाया है। फिल्म के रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि हिम्मतवाला फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी और तमन्ना को भी श्रीदेवी की तरह हिट स्टार बना देगी। लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी बेकार कमाई की कि हर कोई शॉक्ड रह गया।

हिम्मतवाला फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर तीन दिनों में सिर्फ 31 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो गयी। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने बहुत ही बुरे कमेंट्स दिये और साथ ही अजय देवगन की इस फिल्म से आशा लगाए बैठे उनके फैन्स ने भी काफी निराशा जताई। हालांकि फिल्म को देखने के बाद लोगों ने कहा कि फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गयी हो लेकिन फिल्म में तमन्ना भाटिया काफी बेहतरीन दिखी हैं और आगे भी उन्हें बॉलीवुड में काम मिलेगा। तमन्ना फिल्म में काफी खूबसूरत दिखायी दी हैं।

हिम्मतवाला फिल्म में काफी कॉमेडी सीन्स भी हैं और कुछ लोगों को फिल्म की कॉमेडी काफी पसंद भी आई है। कुछ लोगों ने ट्वीट किया है कि फिल्म को देखकर हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकल आए। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि साजिद खान ने बहुत ही खराब फिल्म बनाई है। कुछ ने यहां तक कहा है कि हिम्मतवाला फिल्म को देखने जो भी गया उसे हिम्मतवाला ही कहना चाहिए और कुछ ने कहा कि हिम्मतवाल फिल्म को देखने में पैसा और वक्त बरबाद ना करें। आइये आप भी पढ़िये कुछ फनी ट्वीट्स जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे और अगर साजिद ने इन्हें पढ़ा तो शायद वो खुद सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या दिखाया है फिल्म में जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X